Alligator:बाढ़ कैंप में आ गया मगरगच्छ, बगल में सो रहा था बच्चा, बकरी को बनाया निवाला, फिर… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Alligator:बाढ़ कैंप में आ गया मगरगच्छ, बगल में सो रहा था बच्चा, बकरी को बनाया निवाला, फिर…

Alligator: यूपी में बाढ़ के पानी से नदियों से निकल कर मगरमच्छ गांवों के तालाबों में पहुंच गए हैं।

शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर शरण लिए बाढ़ प्रभावित के शिविर में घुसकर

- Advertisement -
- Advertisement -

मगरमच्छ(Alligator) ने बकरी को निवाला बना लिया। बगल में सो रहे बच्चे शिकार होने से बच गए।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज से लगे ग्राम पंचायत गिरगिट्टी के बाढ़ पीड़ित

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शरण लिए हुए हैं। गांव के रामचंद्र पुत्र गिरिवर बाढ़ का पानी घर में घुस जाने के

कारण अपने पशुओं, बच्चों सहित सड़क के किनारे प्लास्टिक की पन्नी तानकर रह रहे हैं।

शुक्रवार की रात बाढ़ के पानी में बहकर आए मगरमच्छ ने तिरपाल के अंदर बंधी बकरी को निवाला बना लिया।

आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। जबड़े में बकरी को देखकर वह चिल्लाने लगे।

पीड़ित ने बताया कि बगल में ही उनके बच्चे भी सो रहे थे। शुक्र यह रहा

कि बच्चे को मगरमच्छ(Alligator) ने निवाला नहीं बनाया। लाठी डंडों से पीटने पर मगरमच्छ गहरे पानी में चला गया।

पूर्व प्रधान कौशल किशोर ने बताया कि सूचना वन विभाग को दी गई है।

कतर्नियाघाट डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि नदी के उफान से मगरमच्छ बाहर आ गए हैं।

जंगल से लगे तालाबों में पहुंचने से हमले का खतरा बना हुआ है। लोगों को तालाब से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related