Love story : मोहब्बत पर भारी पड़ी मां की ममता, प्रेमी संग भागी महिला बच्चों को रोता-बिलखता देख घर लौटी, फिर..? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love story : मोहब्बत पर भारी पड़ी मां की ममता, प्रेमी संग भागी महिला बच्चों को रोता-बिलखता देख घर लौटी, फिर..?

Love story Love story उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रेमी के साथ भागी महिला का बदहवास बच्चों को देख

दिल पसीज गया और वो वापस लौट आई। पति का घर छोड़कर विवाहिता अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

बुधवार को विवाहिता थाने आई तो बच्चे मां को देख चीख मारकर रोने लगे,

जबकि पति भी अपनी पत्नी को देख फफक-फफक कर रो रहा था। इतना होने के बाद भी मां का दिल नहीं पसीजा।

विवाहिता बुधवार की देर शाम को प्रेमी संग जाने लगी तो बच्चे उसके पैरों में गिर गए

और चीख मारकर रोने लगे हैं। बच्चों की चीख सुनकर मां की ममता जाग उठी।

प्रेमी को छोड़ विवाहिता अपने पति और बच्चों के साथ घर चली गई।

बच्चों को उनकी मां दिलवाने में पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी विवाहिता चार दिन पहले

अपने तीन बच्चों एवं पति को छोड़कर पटवाई क्षेत्र के प्रेमी के साथ गायब हो गई थी।

विवाहिता के गायब होने के बाद पति एवं बच्चे पूरी तरह टूट चुके थे।

भूखे-प्यासे बच्चे तीन दिन तक गांव की गलियों एवं रास्तों में रोते-चिल्लाते अपनी मां को तलाश रहे थे।

बच्चों की हालत देख गांव के सम्मानित लोग विवाहिता की तलाश में निकल पड़े।

कुछ लोग बुधवार सुबह विवाहिता को लेकर अजीमनगर थाने पहुंच गए।

थाने में मां को देखकर बच्चे चीख मारकर रोने लगे जबकि दीवार की आड़ में खड़ा पति भी

फफक फफक कर रोता रहा, लेकिन विवाहिता पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वह प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी।

विवाहिता देर शाम को जाने के लिए उठी तो उसके तीनों बच्चे उसके पैरों में गिर गए।

रो-रो कर बच्चे मां से विनती कर रहे थे कि आप हमें छोड़कर मत जाओ।

आखिर बच्चों की हालत देखकर मां की ममता जाग उठी और तीनों बच्चों को गले से लगा लिया।

थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार एवं थाने के समस्त स्टाफ के सराहनीय कार्य के चलते बच्चों को उनकी मां मिल गई।

देर शाम को विवाहिता प्रेमी को छोड़कर अपने पति एवं बच्चों के साथ घर चली गई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...