Players को सीएम योगी का बड़ा गिफ्ट, सरकारी विभागों में आरक्षित 2% पदों पर होगी सीधी भर्ती
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने राज्य केखिलाड़ियों(players) को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में खेल एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से
विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों(players) के लिए 02 प्रतिशत आरक्षित समूह “ग” के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती
करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में आज आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है.
सरकारी विभागों में 2 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से जाएंगे भरे
अपर मुख्य सचिव खेलकूद नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए
समूह ग के पद पर भर्ती के लिए नियमावली में दी गई व्यवस्था के अनुसार विभिन्न सरकारी विभागों में 02 प्रतिशत
पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे. प्रदेश में खेल गतिविधियों में अभिवृद्धि करने,
खेलों के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के लिए आवश्यक है कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में प्रतिनिधित्व
प्रदान किया जाए, इससे युवा पीढ़ी खेलों के प्रति आकर्षित होगी और उत्तर प्रदेश से बेहतरीन खिलाड़ी निकलेंगे.
बच्चों को खेल से जोड़ने का किया जा रहा प्रयास
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर प्रदेश से प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोजने में लगी हुई है.
शहर-शहर, गांव-गांव में खेल सुविधाएं विकसित करने का काम किया जा रहा है,
ताकि अधिक से अधिक बच्चे खेल से जुड़ सकें और देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करें.
सरकारी सेवा में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति होने से पूरे प्रदेश में खेलों के प्रति अच्छा संदेश जाएगा
तथा अधिक से अधिक बच्चे एवं युवा खेलों के प्रति आकर्षित होंगे.
बता दें, योगी सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है.
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनथ गोरखपुर में स्टेडियम के लोकार्पण का जिक्र करते हुए कहा था
कि “ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम कभी कल्पना हुआ करता था. आज गांव, शहर में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम बनावाए जा रहे
हैं. हर गांव में खेल के मैदान, ओपन जिम का विकास हो रहा है. युवक व महिला मंगल दल से युवा जुड़ रहे हैं.”
