Credit Card: फोन पे, गूगल पे पर ऐसे यूज करें क्रेडिट कार्ड, 2000 रुपये तक नहीं लगेगा चार्ज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Credit Card: फोन पे, गूगल पे पर ऐसे यूज करें क्रेडिट कार्ड, 2000 रुपये तक नहीं लगेगा चार्ज

Credit Card : भारत में यूपीआई जब से लॉन्‍च हुआ है तब से ही दिनोंदिन इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है.

हाल ये है कि अब नेफ्ट, आरटीजीएस जैसे पेमेंट कम से कम होते जा रहे हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

यहां तक की डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्‍तेमाल भी लोगों ने कम कर दिया है.

शायद आपको ही नहीं पता होगा कि लास्‍ट टाईम आपने डेबिट कार्ड से पेमेंट कब किया.

इसी वजह से मास्‍टर कार्ड और वीजा कार्ड जैसी बढ़ी-बढ़ी कंपनियां भी टेंशन में हैं

क्‍योंकि उनके कार्ड से ट्रांजेक्शन कम हो रहे हैं. जिस वजह से उनकी आमदनी भी प्रभावित हुई है.

ऐसे में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के बाद हो सकता है

कि लोग क्रेडिट कार्ड को बढ़ावा दें. हालांकि इस पर चार्ज देना होगा.

लेकिन एक खास नेटवर्क का कार्ड अगर आपके पास होगा तो आप 2 हजार रुपये तक का पेमेंट बिना चार्ज के कर

सकेंगे. अब हम बता रहे हैं कि आप कैसे अपने वॉलेट में क्रेडिट और डेबिट कार्ड को लिंक कर सकेंगे.

फोन पे पर कैसे लिंक होगा क्रेडिट कार्ड ( Credit Card)

1. फोन पे में जाकर अपने प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें.

2. View All Payment Methods ऑप्शन पर जाएं.

3. Credit/Debit Cards के नीचे ADD CARD पर टैप करें.

4. अपने कार्ड की डिटेल्स डालकर ऐड ऑप्शन पर टैप करें.

5. ओटीपी डालकर सबमिट कर दें.

गूगल पे पर ऐसे लिंक करें क्रेडिट कार्ड ( Google Pay upi Link Credit Card)  

1. गूगल पे खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं.

2. Pay Businesses या set up payment methods को टैप करके क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट करने का ऑप्शन चुनें.

3. प्रोसीड करने के बाद आपको अपना कार्ड स्कैन करना होगा. आप मैनुअली भी अपनी डिटेल्स डाल सकते हैं.

4. एक्सपायरी डेट और CCV डालकर सेव कर दें.

5. टर्म्स पढ़ने के बाद More और फिर Accept & Continue पर क्लिक कर दें.

6. आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालने के बाद प्रोसेस पूरा हो जाएगा.

पेटीएम पर ऐसे करें लिंकिंग ( Paytm UPI link Credit Card Link)

 

1. पेटीएप ऐप पर जाकर अपने प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें.

2. पेमेंट सेटिंग्स में जाकर Saved Cards ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद Add New Card पर टैप करें.

3. पेटीएम इसके लिए आपके कार्ड से 2 रुपये काटेगा और फिर अगले दो दिनों में इसे रिफंड कर देगा.

4. प्रोसीड करने पर आपसे कार्ड डिटेल मांगी जाएगी. ‘save card as per latest RBI guildelines’ को सेलक्ट करने के बाद 2 रुपये पे कर दे.

5. फिर ओटीपी डालकर प्रोसेस पूरा कर लें.

UPI पर ऐसे यूज करें क्रेडिट कार्ड

फोन पे (PhonePe)

ऐप पर जाकर मर्चेंट का QR कोड स्कैन करें. अमाउंट डालें. अपना क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट करके CVV डाल दें.

आगे का प्रोसेस ऑटोमेटिक हो जाएगा. अगर आप पेमेंट यहां रोकना चाहते हैं

तो आपको ओटीपी जाने से रोकने के लिए टैप करके होल्ड करने के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा

गूगल पे ( Google Pay )

ऐप पर जाएं. यहां अमाउंट डालें, कार्ड सेलेक्ट करें और पेमेंट कर दें.

इसके लिए आपके पास ओटीपी आएगी, उसे डालें फिर पेमेंट कन्फर्मेशन मिल जाएगी.

पेटीएम ( Paytm )

1. My Paytm में दिख रहे Paytm Wallet पर जाएं.

2. अमाउंट डालें और इसे वॉलेट में ऐड करें.

3. क्रेडिट कार्ड और सीवीवी डिटेल डालकर पे करें.

2000 रुपये तक कोई चार्ज नहीं

एनपीसीआई (NPCI) ने 2000 रुपये तक के रुपे वाले क्रेडिट कार्ड पर मर्चेंट रियायती

दर (MDR) लेने से मना कर दिया है यानी कि अगर आपके पास रुपे क्रेडिट कार्ड है

तो 2 हजार रुपये तक का पेमेंट बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कर सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...