Milad un Nabi 2022: असम सरकार ने कई जगह जुलूस और लाउडस्पीकर पर पाबंदी लगाई, योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
Milad un Nabi 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-ए-मिलाद उन नबी के अवसर पर
प्रदेश के लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार समाज में शांति
और सद्भाव को बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,
“यह त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद(Milad un Nabi 2022) के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
मुझे उम्मीद है कि यह त्योहार समाज में शांति और सद्भाव बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा।
” उधर, कानून-व्यवस्था के मद्देनजर असम के कुछ इलाकों में जुलूस और लाउडस्पीकर पर पाबंदी लगा दी गई है।
- Advertisement -
- Advertisement -
यूपी के मुख्यमंत्री ने लोगों से ईद मिलाद उन नबी के
अवसर पर कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए
सभी सावधानियां बरतते हुए कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है।
ईद मिलाद उन नबी(Milad un Nabi 2022) को
पैगंबर हजरत मोहम्मद की जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
उनका जन्म रबी अल-अव्वल के महीने में हुआ था, जो इस्लामी कैलेंडर का तीसरा महीना है।
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी,(Milad un Nabi 2022) जिसे मौलिद या ईद-ए-मिलाद के नाम से भी जाना जाता है,
दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा उत्साह के साथ मनाया जाता है।
असम में कई जगहों पर पाबंदी
असम की हिमंता बिस्वा सरकार ने ईद मिलाद उन नबी पर जुलूस निकालने
