saving deposit:वित्तमंत्री ने किया बड़ा ऐलान पोस्ट आफिस में पैसा लगाने वालों की बल्ले-बल्ले, सुनकर हो जाएंगे खुश!
saving depositआपका भी पोस्ट ऑफिस में अकाउंट है या फिर आपने भी स्मॉल सेविंग्स स्कीम में पैसा लगा रखा है
तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने इस तिमाही में ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है.
तो आप एक बार पैसा लगाने से पहले चेक कर लें कि आपको किस सरकारी स्कीम में कितना ज्यादा फायदा मिलेगा.
लाखों लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
1 अक्टूबर 2022 से ब्याज दरों में इजाफा हो गया है, लेकिन सरकार ने कुछ खास स्कीमों पर ही ब्याज दरों में
बढ़ोतरी की है. आइए आपको बताते हैं कि अब से आप किस-किस स्कीम पर ज्यादा ब्याज का फायदा ले सकते हैं.
वित्तमंत्रालय ने दी जानकारी
वित्त मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में लोगों को अक्टूबर-दिसंबर की
अवधि के दौरान 7.4 फीसदी के बजाए 20 आधार अंकों की बढ़त के साथ 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगी.
वहीं किसान विकास पत्र में लोगों को 6.9 फीसदी के बजाए अब 7 फीसदी ब्याज मिलेगा.
स्मॉल सेविंग्स (saving deposit) स्कीम ब्याज दर –
– सेविंग्स डिपॉजिट – 4 फीसदी
– 1 साल के टाइम डिपॉजिट – 5.5 फीसदी
– 2 साल के टाइम डिपॉजिट – 5.7 फीसदी
– 3 साल के टाइम डिपॉजिट – 5.8 फीसदी
– 5 साल के टाइम डिपॉजिट – 6.7 फीसदी
– 5 साल के रिकरिंग डिपॉजिट – 5.8 फीसदी
– सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम – 7.6 फीसदी
– मंथली इनकम अकाउंट स्कीम – 6.7 फीसदी
– नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट – 6.8 फीसदी
– पीपीएफ – 7.1 फीसदी
– किसान विकास पत्र – 7 फीसदी
– सुकन्या समृद्धि स्कीम – 7.6 फीसदी
