Suspended: डीपीआरओ की सख्ती, सफाई कर्मी पर बड़ी कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Suspended: डीपीआरओ की सख्ती, सफाई कर्मी पर बड़ी कार्रवाई

Suspended: गोरखपुर मे नव नियुक्त जिला पंचायत राज अधिकारी सोम्य शील सिंह ने कार्यभार संभालते ही सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी क्रम में लापरवाही बरतने पर सफाई कर्मी देवेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

सफाई कर्मी पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही के गंभीर आरोप हैं।

इसके साथ ही बिना अनुमति अनुपस्थित रहने और कार्यक्रमों में जिम्मेदारी न निभाने की शिकायतें भी मिली थीं।

यह भी पढें : fariyaad: थाना समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कार्यस्थल से अनुपस्थित मिला और सफाई व्यवस्था भी खराब पाई गई।

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि में देवेंद्र यादव को विकास खंड जंगल कौड़िया से संबद्ध किया गया है।

मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विभाग ने कहा है कि जांच के दौरान कर्मचारी को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं, इलाज और आवास पर दिया भरोसा

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं, इलाज...

Tahrir:स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भाजपा नेता ने दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

Tahrir:स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भाजपा नेता ने...

Road Accident : हाटा-पिपराइच मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

Road Accident : हाटा-पिपराइच मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,...