Inspection: डीआरएम आशीष जैन ने किया औड़िहार–दुल्लहपुर सेक्शन का निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Inspection: डीआरएम आशीष जैन ने किया औड़िहार–दुल्लहपुर सेक्शन का निरीक्षण

Inspection: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने गुरुवार को औड़िहार–दुल्लहपुर रेलखंड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

उन्होंने दुल्लहपुर और जखनियां स्टेशन के साथ दो समपार फाटक और मेजर ब्रिज संख्या 116 का निरीक्षण किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की।

प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, वाटर बूथ और रिले रूम की स्थिति देखी गई।

दुल्लहपुर स्टेशन पर उन्होंने दिव्यांग यात्रियों के लिए रैम्पयुक्त प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए।

जल आपूर्ति, पंखे और अग्निशमन यंत्र लगाने को भी कहा गया।

उन्होंने टिकट काउंटर पर रेल वन ऐप डिस्प्ले लगाने और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जखनियां स्टेशन पर खराब नल बदलने के साथ नए फर्नीचर और पंखे लगाने को कहा गया।

पुराने नाम बोर्ड हटाने और फूड स्टॉल व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए।

डीआरएम ने पुराने कमरों का उपयोग आरपीएफ और परिचालन स्टाफ के विश्राम कक्ष के रूप में करने का सुझाव दिया।

इसके अलावा समपार फाटकों और मेजर ब्रिज का निरीक्षण कर मानसून में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार द्वारा जारी की गई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावा विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान

Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावा विवाद पर CM योगी का...

Electricity: पावर हाउस में कर्मियों की कमी से बिजली व्यवस्था प्रभावित

Electricity: पावर हाउस में कर्मियों की कमी से बिजली...

CM Yogi ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

CM Yogi ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों...