योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अजय श्रीवास्तव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अजय श्रीवास्तव

International Yoga Day: स्थानीय डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा नियमित योगाभ्यास किया जा रहा है।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने एनसीसी कैडेट्स को योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक बेहतर और संतुलित जीवनशैली की आधारशिला है।

उन्होंने बताया कि नियमित योगासन से शरीर न केवल लचीला और स्वस्थ बनता है, बल्कि यह मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक शक्ति को भी मजबूत करता है। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अजय श्रीवास्तव ने आधुनिक जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके कारण लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को केवल एक आयोजन न मानकर इसे स्वास्थ्य जागरूकता के उत्सव के रूप में मनाएं और योग को जीवनशैली में शामिल करें।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

केदारघाटी में 15 दिवसीय नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को मिला प्रमाण पत्र

केदारघाटी में 15 दिवसीय नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को...

लखनऊ–कानपुर रैपिड रेल कॉरिडोर और बाहरी रिंग रोड की योजना: मुख्यमंत्री 

लखनऊ–कानपुर रैपिड रेल कॉरिडोर और बाहरी रिंग रोड की...