Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Nepali liquor: महराजगंज जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नेपाली शराब की खेप बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना ठूठीबारी की पुलिस टीम उ0नि0 मनीष पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र में वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित भौरहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग पर घेराबंदी की।
पुलिस ने मौके से शिवम साहनी (19 वर्ष), निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच बोरों में भरी कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब तथा एक साइकिल बरामद की गई।
60/63 के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 उमाकान्त सरोज सहित थाना ठूठीबारी की पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
