Health camp: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पवन दूबे के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 326 लोगों ने लिया लाभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Health camp: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पवन दूबे के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 326 लोगों ने लिया लाभ

health camp: खड्डा विकास खण्ड के अंतर्गत भुजौली खुर्द ग्रामसभा में रविवार को समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पवन दूबे के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

इस स्वास्थ्य शिविर में गोरखपुर स्थित आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. डी.के. सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय वर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आंखों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण और परामर्श प्रदान किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

शिविर में कुल 326 लोगों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। विभिन्न बीमारियों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामसभा के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पवन दूबे ने शिविर में आए सभी लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था कराई।

शिविर में विपिन मल्ल, अशोक तिवारी, इरफान अंसारी, सचिन, जगजीवन, श्रवण, रियाजुद्दीन, पिंटू, शमसुद्दीन और सुमन देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related