Mahaayagy: शतचण्डी महायज्ञ के समापन पर उमड़ा आस्था का सागर, भक्ति और उल्लास से गूंजा नेवासपोखर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mahaayagy: शतचण्डी महायज्ञ के समापन पर उमड़ा आस्था का सागर, भक्ति और उल्लास से गूंजा नेवासपोखर

Mahaayagy: जनपद के पनियरा ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा नेवास पोखर स्थित आदिशक्ति कारण माता मंदिर, बड़का बगीचा में 9 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री श्री शत चण्डी महायज्ञ भक्ति, आस्था और उत्साह के अभूतपूर्व संगम के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया।

समापन अवसर पर आयोजित विशाल मेले ने पूरे क्षेत्र को मानो आस्था के उत्सव में बदल दिया। दूर-दराज के गांवों से उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की और मेले का भरपूर आनंद लिया। हर ओर भक्ति गीतों, जयकारों और श्रद्धा की गूंज सुनाई देती रही, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

- Advertisement -
- Advertisement -

शाम होते-होते भव्य भण्डारे का आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया, जहां हजारों साधु-संतों और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन ने सभी के दिलों को छू लिया।

पूरे आयोजन के दौरान पनियरा पुलिस की सतर्कता और सक्रियता विशेष रूप से सराहनीय रही। पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा, जिससे महायज्ञ पूर्णतः शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की खुलकर प्रशंसा की। यज्ञकर्ता पारसनाथ यादव ने भी आयोजन के प्रारंभ से अंत तक मिली इस सशक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

भीड़ मंत्रमुग्ध होकर देर रात तक डटी

देर शाम रामलीला मंच पर आदित्य वर्मा उर्फ छोटू भईया गायक व अभिनेता जी के भक्ति गीतों ने समापन को यादगार बना दिया। उनके सुरों ने ऐसा समां बांधा कि हजारों की भीड़ मंत्रमुग्ध होकर देर रात तक डटी रही और पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया।

महायज्ञ के सफल समापन पर यज्ञकर्ता पारसनाथ यादव ने सभी सहयोगियों, क्षेत्रवासियों, रामलीला कलाकारों, आचार्यों, श्रद्धालुओं, दानदाताओं, प्रवचनकर्ताओं और महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह भव्य आयोजन संभव हो सका।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...

Color coding: अवैध तस्करी पर सख्ती: पिकअप वाहनों की रंग कोडिंग अभियान तेज

Color coding: अवैध तस्करी पर सख्ती: पिकअप वाहनों की...

Crocodile: रेलवे ट्रैक के पास मिला मगरमच्छ का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Crocodile: रेलवे ट्रैक के पास मिला मगरमच्छ का शव,...