illicit liquor: चंडीगढ़ से बिहार तक फैला शराब तस्करी रैकेट बेनकाब, लाखों की शराब जब्त

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

illicit liquor: चंडीगढ़ से बिहार तक फैला शराब तस्करी रैकेट बेनकाब, लाखों की शराब जब्त

illicit liquor: जनपद कुशीनगर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और एक डीसीएम ट्रक बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 23–24 लाख रुपये बताई जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा और क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, तस्कर शराब को चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था। इसके लिए उसने ट्रक की नंबर प्लेट बदल दी थी और चेसिस नंबर को खुरच दिया था। साथ ही वाहन के केबिन में एक गुप्त बॉक्स बनाकर शराब छिपाई गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप ढाका, निवासी झुंझनू (राजस्थान) के रूप में हुई है। उसे बांसी चौकी बैरियर के पास से पकड़ा गया।

बरामद शराब में 45 पेटी “डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की” और 30 पेटी “ब्लू स्ट्रोक एक्सक्यूजिट व्हिस्की” शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 648 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली पडरौना में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार समेत पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

स्वामी प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी के विरोध में तमकुहीराज में प्रदर्शन

स्वामी प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी के विरोध में तमकुहीराज...

Inspection: डीआरएम आशीष जैन ने किया औड़िहार–दुल्लहपुर सेक्शन का निरीक्षण

Inspection: डीआरएम आशीष जैन ने किया औड़िहार–दुल्लहपुर सेक्शन का...

Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावा विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान

Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावा विवाद पर CM योगी का...