Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान सेवाएं

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान सेवाएं

R. P. N. Singh ने जानकारी दी है कि Kushinagar International Airport से नियमित विमान सेवाएं शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उन्होंने आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu से मुलाकात की।

राज्यसभा सांसद के अनुसार, एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब जल्द ही विमान सेवाओं की समयसारिणी (शेड्यूल) जारी की जाएगी, जिसके बाद यात्रियों को नियमित हवाई सेवा का लाभ मिलने लगेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

सांसद ने कहा कि जन-आकांक्षाओं को प्राथमिकता देने और तकनीकी विषयों के समाधान में सहयोग देने के लिए केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू का आभार व्यक्त किया गया है।

गौरतलब है कि कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने से पूर्वांचल के लोगों को हवाई यात्रा में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है, साथ ही पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक...

Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर

Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों...

Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को वोटिंग, 4...