Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Dead body: महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी इजहार उर्फ भोलू (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों के अनुसार अटकहवा स्थित एक बगीचे में महुआ के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर परतावल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

सुत्रो द्बारा बताया जा रहा है कि इजहार कुछ समय पहले ही विदेश से अपने घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक कुछ महीने पहले उसका सड़क हादसे में एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। वह छह भाइयों में चौथे नंबर पर था।

परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार भोर में सेहरी करने के बाद वह घर से बाहर निकला था। कुछ ही देर बाद गांव के बाहर अटकहवा बगीचे में उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

चौकी प्रभारी अमित सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने पहचान के लिए जारी की अपील

अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने...

तहसील परिसर में लगा जनसमस्याओं का दरबार, अधिकारियों ने सुनीं फरियादें

तहसील परिसर में लगा जनसमस्याओं का दरबार, अधिकारियों ने...

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों...