Kushinagar में होली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Holi पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद कुशीनगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जयन्त कुमार ने थाना तरयासुजान क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
