Republic Day::गणतंत्र दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण,दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
Republic Day: कुशीनगर में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण भाव से जनसेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई।
- Advertisement -
- Advertisement -
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
