Baithak: मां नारायणी सामाजिक कुंभ की तैयारियां तेज,आयोजन समिति की बैठक संपन्न

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Baithak: मां नारायणी सामाजिक कुंभ की तैयारियां तेज,आयोजन समिति की बैठक संपन्न

Baithak: कुशीनगर जिले मे छितौनी बगहा रेल पुल के समीप नारायणी तट पर आगामी 16, 17 व 18 जनवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री पथलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने की।

- Advertisement -
- Advertisement -

इन लोगों दी गई जिम्मेदारी 

बैठक में कुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सर्वसम्मति से प्रवीण गुंजन को कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें

संत सेवा की जिम्मेदारी मिथिलेश यादव को दी गई। मेला व्यवस्था के लिए राकेश निषाद, रमेश चंद एवं अजय साहनी को नामित किया गया। टेंट व पंडाल की व्यवस्था सुनील यादव संभालेंगे। मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी रोशन लाल भारती को दी गई, जबकि ध्वनि विस्तारक का कार्य नर्वदेश्वर कुशवाहा देखेंगे। विद्युत व्यवस्था नरेंद्र चौरसिया के जिम्मे होगी।

फूल-माला की व्यवस्था आयुष शुक्ला, आरती-पूजा का दायित्व अंकित मिश्रा एवं मनीष शर्मा, सांस्कृतिक कार्यक्रम सुभाष सुहाना एवं वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में होंगे। भोजनालय की जिम्मेदारी विजय मोदनवाल, सुरेंद्र साहनी एवं बंधन चौहान को दी गई है। जल व्यवस्था भुवाल गोंड, स्वच्छता उपेंद्र उपाध्याय संभालेंगे।

अतिथि व्यवस्था की जिम्मेदारी रमेश निषाद, अर्जुन साहनी, विजय गुप्ता एवं नरेश वर्मा को दी गई। मीडिया समन्वय राजेश पांडेय एवं अजीत यादव, फोटोग्राफी अजय तिवारी, सोशल मीडिया वीरेंद्र निषाद, कार्यालय संचालन निकेत उपाध्याय तथा प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जितेंद्र पाल, सुनील यादव, देवेंद्र प्रताप मल्ल एवं करण यादव को सौंपी गई।

सुरक्षा व्यवस्था मनीष चौहान, चिकित्सा सेवा पिंटू कुमार तथा अस्थायी आवास की जिम्मेदारी दीनबंधु साहनी को दी गई है। इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक महंत सत्येंद्र गिरी महाराज ने कहा कि सामाजिक कुंभ की सफलता सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...