Review: डीएम ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Review: डीएम ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

नदी पुनरुद्धार में शून्य प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त

Review: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

समीक्षा के दौरान बांसी नदी के पुनरुद्धार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने पर शून्य प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि माह मई तक कार्ययोजना के अनुसार सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाएँ। इसके लिए माहवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में हिरण्यवती नदी की साफ-सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान मिनी स्टेडियम/खेल मैदानों की स्थिति एवं प्रस्तावित स्थलों पर चर्चा की गई।

क्रिकेट मैदानों के लिए भूमि चिन्हांकन

जिलाधिकारी ने कसया एवं पडरौना के मध्य 5–6 एकड़ भूमि क्रिकेट मैदान निर्माण हेतु चिन्हित करने तथा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी क्रिकेट मैदानों के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके उपरांत एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) अंतर्गत परिवार सशक्तीकरण, रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं लखपति दीदी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्यानुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के आदेश

बैठक में वृद्धावस्था पेंशन योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पात्र जीवित लाभार्थियों के सत्यापन, पेंशन स्वीकृति एवं लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (महिला सशक्तीकरण/मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना), दिव्यांगजन कल्याण विभाग की योजनाओं तथा जिला पोषण समिति से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुँचे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...