Inspection: वरिष्ठ अधिकारियों ने किया जिला कारागार देवरिया में आकस्मिक निरीक्षण
Inspection: बुधवार को जिला जज कुशीनगर, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जिला कारागार देवरिया का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों, मेस व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कैदियों से की वार्ता
अधिकारियों ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और सुविधाओं की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी जेल कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ करें।
अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या संदिग्ध तत्व जेल परिसर में न पाए जाएँ। आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थागत सुधारों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
निरीक्षण के समय जेल, पुलिस, प्रशासन तथा न्यायिक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
