Disability equipment: दिव्यांगजन को नि:शुल्क उपकरण वितरित
Disability equipment: कुशीनगर मे खड्डा तहसील के स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम अंग और ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 120 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।
मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और ऐसे कार्यक्रम उनकी आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
जिला दिव्यांगजन अधिकारी अभय पाण्डेय ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार शिविरों और विशेष वितरण कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों तक आवश्यक सहायता पहुँचाई जा रही है।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की व्यापक उपस्थिति रही। उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।
