Road Accident: ट्रक-बाइक में जोरदार टक्कर,15 वर्षीय दो दोस्तों की मौके पर मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident: ट्रक-बाइक में जोरदार टक्कर,15 वर्षीय दो दोस्तों की मौके पर मौत

Road Accident :कुशीनगर में जटहा बाजार के जरार और किन्नरपट्टी के बीच स्थित पुल के पास रविवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान जरार निवासी राज कुशवाहा (15) पुत्र शोभा कुशवाहा और आफताब (15) पुत्र जावेद के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से जटहा बाजार की ओर जा रहे थे, तभी सामने से तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों किशोरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...