Sugar Mills: न्यू इंडिया शुगर मिल्स, ढ़ाढा में पेराई सत्र 2025–26 का हुआ शुभारंभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sugar Mills: न्यू इंडिया शुगर मिल्स, ढ़ाढा में पेराई सत्र 2025–26 का हुआ शुभारंभ

Sugar Mills: न्यू इंडिया शुगर मिल्स, ढ़ाढा में पेराई सत्र 2025–26 का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम और धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। सुबह पहली खेप लेकर पहुंचे किसानों और ट्रक चालकों का मिल प्रबंधन ने फूलमाला पहनाकर, कंबल भेंट कर और नगद राशि देकर सम्मान किया।

हवन-पूजन के उपरांत मिल का पेराई कार्य प्रारंभ हुआ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही थे। उनके साथ हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, गन्ना समिति हाटा अध्यक्ष विवेक उर्फ बंटी भैया और सुकरौली नगर अध्यक्ष राजनेती कश्यप भी मंच पर उपस्थित रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -

अतिथियों का स्वागत मिल के जीएम आर. के. गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मिल के अधिकारी-कर्मचारी एवं आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने बताया कि इस सत्र में गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि गन्ना मूल्य वृद्धि किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और सरकार का लक्ष्य है कि किसान मजबूत और समृद्ध हों।

साफ और ताजा गन्ना भेजने का आग्रह

हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि गन्ना मूल्य बढ़ने से किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय सुधार होगा और मिल प्रशासन से पारदर्शिता एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने किसानों से साफ और ताजा गन्ना भेजने का आग्रह किया, ताकि वजन और गुणवत्ता में अधिक लाभ मिले।

किसानों के लिए अत्यंत हितकारी

गन्ना समिति हाटा के अध्यक्ष विवेक उर्फ बंटी भैया ने कहा कि समिति किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और सरकार द्वारा की गई मूल्य वृद्धि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। सुकरौली नगर अध्यक्ष राजनेती कश्यप ने कहा कि सरकार और मिल प्रबंधन का यह कदम क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत हितकारी है।

जीएम आर. के. गुप्ता ने बताया कि मिल किसानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गन्ना आपूर्ति के चार दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा और कटाई, छिलाई और मशीनरीकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार हाटा सुनील सिंह, सीओ कुंदन कुमार और प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मिल यार्ड, पानी, सुरक्षा व्यवस्था और किसानों की सुविधाओं का निरीक्षण किया और मिल परिसर की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

नगर पंचायत अध्यक्ष हेतिमपुर विरेन्द्र कुमार यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, कृषि उप महानिदेशक यतेन्द्र सिंह, हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, प्रांशु शर्मा सहित सैकड़ों किसान कार्यक्रम में शामिल रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...