Busted: अवैध शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़,दो तस्करों गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Busted: अवैध शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़,दो तस्करों गिरफ्तार

Busted: कुशीनगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा  वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान यह बड़ी सफलता मिली।

19/20 नवंबर 2025 की रात्रि थाना खड्डा पुलिस टीम संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक लग्जरी टाटा नेक्सन कार (UP56AW7001) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 225 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

बरामद शराब में 1200 अदद 8 PM टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 ml) और 24 अदद रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (प्रत्येक 375 ml) शामिल हैं। वाहन सहित बरामदगी की कुल कीमत लगभग 14 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों—चन्द्रेश गौतम निवासी मुजहना बुजुर्ग, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज तथा रमेश बिन्द निवासी कैलाश नगर, थाना पठखौली, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक  गिरिजेश उपाध्याय, उ0नि0 अजय कुमार यादव, उ0नि0 बबलू कुमार सोनकर, उ0नि0 रोहित कुमार सिंह, का0 शिवानन्द सिंह और का0 लाल बहादुर यादव शामिल रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...