Farmer’s death: विद्युत विभाग की गलती से किसान की जान गई, स्थानीय लोगों में रोष

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Farmer’s death: विद्युत विभाग की गलती से किसान की जान गई, स्थानीय लोगों में रोष

Farmer’s death: कुशीनगर में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेन्दुआर के तेलीनिया टोला में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेन्द्र निषाद (50 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सुरजनरायण, के रूप में हुई है।

हादसा कैसे हुआ

महेन्द्र निषाद मंगलवार शाम अपने पशु चारे को पिकअप वाहन पर चढ़ा कर उतार रहे थे, तभी अचानक उनका सिर हाईवोल्टेज के नंगे केबल में सट गया। केबल की जमीन से ऊंचाई कम होने के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में उनकी मौत मौके पर ही हो गई, जिससे परिवार और ग्रामीणों में शोक और आक्रोश व्याप्त है।

- Advertisement -
- Advertisement -

परिवार और ग्रामीणों की नाराजगी

परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि अगर हाईवोल्टेज केबल को समय रहते सुरक्षित ढंग से व्यवस्थित किया गया होता तो यह दर्दनाक हादसा नहीं होता।

पुलिस और विभाग की कार्रवाई

परिवार ने घटना की सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दी। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक प्रमोद सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचायतनामा कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विधुत विभाग के एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार को सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि विभाग की ओर से संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...