Republic Day: गणतंत्र दिवस पर छितौनी नगर में गूंजे देशभक्ति के नारे, बच्चों ने मोहा मन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर छितौनी नगर में गूंजे देशभक्ति के नारे, बच्चों ने मोहा मन

Republic Day: कुशीनगर जिले के स्थानीय नगर पंचायत छितौनी में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत छितौनी कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष अशोक निषाद एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा।

- Advertisement -
- Advertisement -

छितौनी इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति के उप-प्रबंधक प्रेमलाल गुप्ता एवं सदस्य जनमेजय उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं राधेश्याम मराछी देवी इंटर कॉलेज में समाजसेवी पवन दुबे ने झंडारोहण किया। विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राधेश्याम मराछी देवी इंटर कॉलेज के सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा चंद्रयान एवं मिसाइल के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और देश की तकनीकी उपलब्धियों का प्रभावशाली संदेश दिया।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार इन मॉडलों को नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में प्रेरणादायी पथ संचलन के रूप में प्रदर्शित किया गया। प्रमुख चौराहों पर विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च और विविध करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़े। पथ संचलन के दौरान महापुरुषों की झांकियों का नगरवासियों ने भावपूर्ण स्वागत किया।

डीएम पब्लिक स्कूल, छितौनी बाजार में प्रबंधक शोभा गुप्ता एवं प्रधानाचार्य रामेश्वर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत 

वहीं दरगौली ग्राम सभा स्थित ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य फादर बैजू द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रमों के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। नगर अध्यक्ष अशोक निषाद ने इस अवसर पर सभासदों एवं पत्रकारों को कलम, डायरी एवं साल भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर सीएम अर्बन फेलो ई. संदीप मौर्य, सभासद प्रतिनिधि रमेश निषाद, सभासद सुनील गुप्ता, विजय कुमार उर्फ मुन्ना भैया, राकेश निषाद, अजय साहनी, मुलायम साहनी, दीप लाल निषाद सहित नगर पंचायत के कर्मचारी दीपू निषाद, प्रशांत कुमार मिश्रा, ज्योति निषाद, सीमा यादव, उपेंद्र उपाध्याय, मुकेश निषाद, जितेंद्र यादव, भानु प्रसाद, रविंद्र चौहान, अवनीश सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...