Surprise inspectionकानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एसपी ने किया औचक निरीक्षण, चौकियों पर बढ़ी हलचल
Surprise inspection: कुशीनगर में देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में श्री कुमार ने थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत फाजिलनगर पुलिस चौकी तथा थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत समउर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों से अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, रात्रिकालीन गश्त एवं महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में प्रभावी गश्त, सघन चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें, जिससे किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की रोकथाम की जा सके।
निरीक्षण के दौरान चौकी क्षेत्रों में बैरियरों का भी परीक्षण किया गया तथा मौके पर ही वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग करायी गयी।
उन्होंने रात्रिकालीन ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
