Checking: पुलिस की रात्रि चेकिंग अभियान जारी—अधिकारी स्वयं उतरे मैदान में, सतर्कता के सख्त निर्देश
Checking: कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29/30 अक्टूबर 2025 की रात्रि में जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण और गश्त की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया, दो थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी, तथा अन्य पुलिस टीमों ने देर रात तक थाना क्षेत्रों, पीआरवी वाहनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।
क्षेत्राधिकारी कसया द्वारा निरीक्षण
क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह ने थाना कोतवाली हाटा, अहिरौली बाजार, कप्तानगंज और रामकोला क्षेत्रों में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग की। उन्होंने भ्रमणशील पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया, जो अपने निर्धारित रूट पर सक्रिय व सतर्क पाए गए।
क्षेत्राधिकारी ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, प्रभावी गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित थानाध्यक्षों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
जोनल चेकिंग प्रथम
व0उ0नि0 प्रिन्स कुमार (थाना तुर्कपट्टी) द्वारा थाना कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी और रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रों में रात्रि ड्यूटी का निरीक्षण किया गया।
पीआरवी वाहनों की जांच के दौरान सभी वाहन अपने तय रूट पर सक्रिय पाए गए। अधिकारियों ने थानाध्यक्षों से संवाद कर स्थानीय सुरक्षा स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
जोनल चेकिंग द्वितीय
प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार संजय दुबे ने थाना कोतवाली हाटा, कप्तानगंज और अहिरौली बाजार क्षेत्रों में निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, पिकेट प्वाइंट और रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच की।
सभी पीआरवी वाहन अपने निर्धारित रूट पर सक्रिय पाए गए। प्रभारी निरीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता और प्रभावी गश्त के निर्देश दिए
अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के निरीक्षण व रात्रि चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
