America में पुलिस पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

America में पुलिस पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

America के कैलिफोर्निया में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में सैन बर्नार्डिनो काउंटी के एक शेरिफ डिप्टी की मौत हो गई। सोमवार की सुबह रैंचो कुकामोंगा में एक हथियारबंद शख्स द्वारा एक महिला को धमकाने की सूचना मिली थी। जिसपर कार्रवाई करने के लिए पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आरोपी ने डिप्टी पर गोली चला दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक पुलिस अधिकारी की पहचान डिप्टी एंड्रयू नूनेज के रूप में हुई है, जो छह साल तक विभाग में कार्यरत रहे थे। एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, उनके परिवार में उनकी दो साल की बेटी और एक गर्भवती पत्नी हैं।

कैलिफोर्निया में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

मुठभेड़ सोमवार दोपहर करीब 12:37 बजे हॉलीहॉक ड्राइव के 12300 ब्लॉक में शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध ने गोली चलाई जिससे नुनेज़ की मौत हो गई और फिर वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया।

पुलिस ने एजेंसियों की मदद से सदिग्ध का पीछा करना चाहा लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। बाद में इस मामले में एक विडियो शेयर किया गया जिसमे संदिग्ध को एक कार से टकराते हुए देखा गया।

आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस के मुताबिक सदिग्ध को पकड़ा जा चुका है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान अभी सार्वजनिक रूप से नहीं बताई है। इलाज के बाद उसपर हत्या का मुक़दमा चलाया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...