Choupal: घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर जागरूकता चौपाल का किया गया आयोजन 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Choupal: घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर जागरूकता चौपाल का किया गया आयोजन

Choupal: कुशीनगर जनपद में मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.0) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिंधुआं बांगर भाठ में एक जागरूकता चौपाल एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवेशन अधिकारी ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी ने दी। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

जेण्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती बन्दना कुशवाहा ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं श्रीमती प्रीती सिंह ने 1098 (चाइल्ड हेल्प लाइन), 181 (वन स्टॉप सेंटर), 1090 (वूमेन हेल्पलाइन), 112, 108 व 102 जैसी हेल्पलाइन संख्याओं के बारे में बताते हुए उनके उपयोग की प्रक्रिया समझाई।

कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट वितरित किए गए और ग्रामीण महिलाओं को समस्याओं के समाधान हेतु इन हेल्पलाइनों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। चौपाल में ग्राम पंचायत की लगभग 45 महिलाएं उपस्थित रहीं और सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...