Bhai Dooj :भाई दूज — चंद्र गोचर से इन राशियों के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ के योग
Bhai Dooj: देशभर में दीपोत्सव का पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा, जबकि 23 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज का आयोजन होगा। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर चंद्र देव के तुला राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। विशेष रूप से मेष और धनु राशि वालों को इस अवधि में शुभ फल प्राप्त होने की संभावना है।
मेष राशि के लिए
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक तुला राशि में चंद्र गोचर से मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
- स्वभाव में उदारता आएगी, सामाजिक कार्यों में आगे रहेंगे।
- माता के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
- मानसिक तनाव कम होगा, वाहन सुख और धन लाभ के योग बनेंगे।
- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है।
धनु राशि के लिए
- धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय सौभाग्य लेकर आ सकता है।
- भाई दूज तक शुभ समाचार मिलने के योग।
- बड़े भाई-बहनों से उपहार और स्नेह प्राप्त हो सकता है।
- व्यापार में लाभ और निवेश से फायदा संभव है।
- घर में उत्सव और पारिवारिक मेल-जोल बढ़ेगा।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि भाई दूज के दिन अपनों को सफेद रंग की वस्तुएं भेंट करना शुभ माना गया है, जिससे चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। कम्प्यूटर जगत न्यूज यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
