PM Kisan Yojana: धनतेरस या दिवाली पर आएगी 21वीं किस्त? किसानों की निगाहें केंद्र सरकार पर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Yojana: धनतेरस या दिवाली पर आएगी 21वीं किस्त? किसानों की निगाहें केंद्र सरकार पर

PM Kisan Yojana :पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त देश के चार राज्यों में जारी की जा चुकी है, लेकिन बाकी राज्यों के किसान अब भी अपने खातों में किस्त आने का इंतजार कर रहे हैं। धनतेरस और दिवाली नजदीक आने से किसानों में उम्मीदें और बढ़ गई हैं। कई किसानों के मन में सवाल है कि क्या 18 अक्टूबर (धनतेरस) या दिवाली से पहले 21वीं किस्त जारी होगी।

कब आ सकती है 21वीं किस्त?

अब तक पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को लेकर केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 2023 में यह किस्त 15 नवंबर को और 2024 में 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। यानी पिछली बार यह धनतेरस से पहले आ गई थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस बार 18 अक्टूबर को धनतेरस है। हालांकि बैंक खुले रहेंगे, लेकिन इस दिन किस्त जारी होने की संभावना कम मानी जा रही है। 19 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को दिवाली है, जबकि कई राज्यों में 21 से 23 अक्टूबर तक सरकारी अवकाश रहेगा। ऐसे में यह संभावना भी कम है कि किस्त दिवाली तक जारी हो पाए।

कैसे करें पीएम किसान की किस्त का स्टेटस चेक?

किसान घर बैठे भी जान सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं:

1. pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

2. ‘लाभार्थी सूची’ (Beneficiary List) विकल्प चुनें।

3. अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरें।

4. ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें।

5. सूची में अपना नाम देखें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...