Young farmer: युवा किसान कामेश्वर मिश्र ने दिखाया सफलता का रास्ता
Young farmer: जनपद देवरिया मे बीएचयू से पढ़ाई कर गृह क्षेत्र में लौटे कामेश्वर मिश्र ने कृषि क्षेत्र में तहलका मचा दिया है ।अपने पुश्तैनी जमीन पर पाली फार्मिंग करके जैविक खेती के तहत शिमला खीरा टमाटर जैसी सब्जियों का अच्छा उत्पादन कर लाखों की कमाई कर युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने हैं ।
भारत एक किसी प्रधान देश है लेकिन वर्तमान समय में कृषि की जो स्थिति है उसके तहत नई-नई तकनीकियों से कृषि करके उत्पादन को बेहतरीन बनाया जा सकता है जिसके लिए एक अच्छी शिक्षा आवश्यक है ।
वर्तमान परिवेश में जहां युवा कृषि में कम रुचि ले रहे हैं वहीं कामेश्वर मिश्र द्वारा ऑर्गेनिक फार्मिंग के सहारे खेती को नई दिशा देने का प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
संवाददाता द्वारा मिश्रा से पूछे जाने पर खेती का विचार ही उनके मन में क्यों आया तो मिश्रा ने बताया की उनकी मां द्वारा उन्नतशील खेती के लिए बार-बार प्रेरित किया जाता है । उनके मार्गदर्शन से यह सब संभव है तथा युवा पीढ़ी को एक नई दिशा देकर प्रोत्साहित करते हुए भारत को कृषि संपन्न बनाने का प्रयास है ।
