Beginning: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी पहल — अब सफर होगा और भी स्वच्छ, जानें..
Beginning: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज घोषणा की कि रेलवे के कंबलों के लिए विशेष कवर प्रदान किए जाएंगे, ताकि यात्रियों के मन में कंबल की स्वच्छता को लेकर मौजूद संशय को दूर किया जा सके।
रेल मंत्री ने कहा, “वर्षों से हमारे रेलवे सिस्टम में कंबल का उपयोग होता आ रहा है, लेकिन यात्रियों के मन में उनकी स्वच्छता को लेकर हमेशा एक संशय रहता था।
इस संशय को दूर करने के लिए हमने कंबल कवर की शुरुआत की है।” यह कदम रेलवे की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत यात्रियों को बेहतर और स्वच्छ यात्रा अनुभव प्रदान किया जाए।
नई पहल के तहत, रेलवे की एसी कोचों में उपलब्ध कंबलों को स्वच्छ और डिस्पोजेबल कवर में प्रदान किया जाएगा। यह कदम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा, बल्कि यात्रियों के बीच विश्वास भी जगाएगा।
रेलवे ने इस योजना को लागू करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं, और जल्द ही इसे सभी प्रमुख ट्रेनों में लागू किया जाएगा।
