यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए गए कई अहम फैसले

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए गए कई अहम फैसले

Arrangement: कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रमुख निर्देश और निर्णय:

  1. ई-रिक्शा संचालन: जिलाधिकारी ने एआरटीओ और ट्रैफिक सीओ को कसया व पडरौना में ई-रिक्शा के लिए रूट मैप तैयार करने, रूट की कलर कोडिंग, सड़क की चौड़ाई और क्षमता के आधार पर रिक्शा की संख्या निर्धारित करने के निर्देश दिए।
  2. दुर्घटना ऑडिट: यातायात निरीक्षक को एनएच और जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या, स्थान, कारण और सुधारों का विवरण सहित ऑडिट रिपोर्ट प्रत्येक बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। एनएचएआई को अवैध कट बंद करने और आवश्यकता अनुसार फुट ओवरब्रिज बनाने का निर्देश।
  3. अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण: लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने, मार्गों का चौड़ीकरण करने और पुलिस सहयोग से चालान की प्रक्रिया करने के निर्देश। एनएचएआई को चिन्हित स्थानों पर कार्य के लिए बजट आवंटन का आदेश।
  4. अनफिट वाहन: परिवहन विभाग ने अनफिट वाहनों की थानेवार सूची पुलिस को सौंपी। जुलाई में 30 अनफिट वाहनों का फिटनेस कराया गया। अनफिट स्कूल वाहनों को प्राथमिकता से सीज करने और जनता को जागरूक करने के लिए मीडिया के उपयोग का निर्देश।
  5. स्कूल वाहन सुरक्षा: शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों में परिवहन यान समिति गठन, अनफिट स्कूल वाहनों का फिटनेस अनिवार्य कराने और चालकों/परिचालकों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
  6. स्वास्थ्य और आपूर्ति विभाग: स्वास्थ्य विभाग को अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करने और जिला आपूर्ति अधिकारी को “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नीति का सख्ती से पालन कराने के निर्देश।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के एक्सियन, डीएसओ, बीएसए, एआरटीओ, यातायात प्रभारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...