भड़काऊ पोस्ट और हथियारों के प्रदर्शन में लिप्त 71-71 लाला गैंग का भंडाफोड़

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

भड़काऊ पोस्ट और हथियारों के प्रदर्शन में लिप्त 71-71 लाला गैंग का भंडाफोड़

कुशीनगर में  सोशल मीडिया पर सक्रिय कुख्यात 71-71 लाला गैंग के खिलाफ कोतवाली हाटा पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस गैंग के कुल 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध तमंचा, 3 जिंदा कारतूस, 10 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 260 रुपये नकद बरामद किए हैं।

यह गैंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर “71-71” नाम से सक्रिय अकाउंट के जरिए अवैध असलहा, धारदार हथियार और भड़काऊ पोस्ट साझा कर आम जनता में भय व आतंक फैलाता था। इस मामले में थाना कोतवाली हाटा पर मु0अ0सं0 426/2025 पंजीकृत किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक  निवेश कटियार व क्षेत्राधिकारी कसया  कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने 21 जुलाई को चकनरायनपुर के पास चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इनके निशानदेही पर अन्य 9 साथियों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  • 1. अरबाज अली
  • 2. जुबेर अहमद उर्फ जुबेर लाला
  • 3. अफरोज खान
  • 4. आकिब खान
  • 5. मोहम्मद हसन
  • 6. रफीउल्ला खान
  • 7. कलीम खान
  • 8. सेराज अली
  • 9. रवि बर्नवाल
  • 10. इरफान आलम
  • 11. इमरान खान
  • 12. अनवर अली

बरामदगी का ब्यौरा:

  • 3 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
  • 3 अदद जिंदा कारतूस
  • 2 खोखा कारतूस
  • 1 मोटरसाइकिल
  • 10 मोबाइल फोन
  • 260 रुपये नकद

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

थाना को0हाटा के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान एवं स्वाट प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह सहित कुल 17 पुलिसकर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

पुलिस की अपील

कुशीनगर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अवैध व भड़काऊ सामग्री को गंभीरता से लें और उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें। ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...