टू-व्हीलर टोल टैक्स पर आई बड़ी खबर,गडकरी ने किया स्पष्ट ऐलान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

टू-व्हीलर टोल टैक्स पर आई बड़ी खबर,गडकरी ने किया स्पष्ट ऐलान

Nitin Gadkari: देश में नेशनल हाइवे पर टू व्‍हीलर्स को टोल टैक्‍स (two‑wheelers toll tax) देने की जानकारी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है।

इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से औपचारिक बयान दिया गया है। केंद्रीय मंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर इस मामले में क्‍या कहा गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

भारत में बड़ी संख्‍या में लोग अपने स्‍कूटर और बाइक से ही लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए नेशनल हाइवे का उपयोग करते हैं।

इन हाइवे पर अभी तक टू व्‍हीलर्स को टोल टैक्‍स से छूट मिलती है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि अब टोल पर मिलने वाली छूट को खत्‍म किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने जानकारी

ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी (Nitin Gadkari toll policy) दी है।

उन्‍होंने कहा है कि कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है।

ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

https://x.com/nitin_gadkari/status/1938158967978397755?s=19

ट्वीट हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री की ओर से 26 जून 2025 को दोपहर 2.15 पर ट्वीट कर जानकारी दी गई। जिसके बाद यह ट्वीट वायरल हो रहा है। महज आधे घंटे के अंदर ही इस ट्वीट को 11 हजार से ज्‍यादा लोग पढ़ चुके हैं।

लोग कर रहे कमेंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स में टू व्‍हीलर पर टोल टैक्‍स वसूलने पर जब केंद्रीय मंत्री की ओर से जानकारी दी गई तो कई लोग कमेंट कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि बिना फैक्‍ट चेक किए ही इस तरह की खबर नहीं दिखानी चाहिए।

तो कुछ लोग इस बात पर सफाई देने के लिए नितिन गडकरी को धन्‍यवाद भी कह रहे हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...