साले की पत्नी संग प्रेम-प्रसंग,दोनों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

साले की पत्नी संग प्रेम-प्रसंग, दोनों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Suicide: सुंदरपुर रेलवे पुल के पास शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक व महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी।

दोनों के पास से जहरीली गोलियां बरामद हुई हैं। मृतकों की पहचान सिरसा के गांव ढुकड़ा निवासी 32 वर्षीय सुभाष और फतेहाबाद के एक गांव निवासी 29 वर्षीय विवाहिता के रूप में हुई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

सुभाष विवाहिता को ससुराल से भगाकर ले गया था। विवाहिता के पास दो लड़के और सुभाष के पास एक लड़का व एक लड़की हैं।

सुभाष फास्ट फूड का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।

राजकीय रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि सुभाष साले की पत्नी को लेकर 16 जून को घर से भाग गया था।

स्वजन ने बताया कि विवाहिता सुभाष के साले की पत्नी है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शनिवार सुबह एक महिला व युवक के सुंदरपुर रेलवे पुल के पास मृत पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोबाइल व आधार कार्ड से दोनों की पहचान कर सूचना स्वजन को दी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...