Sacrifice: बकरीद के दिन आई चौंकाने वाली घटना,60 वर्षीय व्यक्ति ने दी अपनी कुर्बानी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sacrifice: बकरीद के दिन आई चौंकाने वाली घटना,60 वर्षीय व्यक्ति ने दी अपनी कुर्बानी

Sacrifice: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बकरीद के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में 60 वर्षीय ईश मोहम्मद ने शनिवार सुबह खुद का गला रेतकर अपनी कुर्बानी दे दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।पुलिस के अनुसार, ईश मोहम्मद सुबह नमाज पढ़कर लौटे और घर के पास स्थित एक झोपड़ी में चले गए।

परिजनों को लगा कि वह इबादत कर रहे हैं, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो परिजनों ने झोपड़ी में जाकर देखा।

वहां ईश मोहम्मद लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्हें तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया

जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पत्र में लिखा- “मैं खुद अपनी कुर्बानी कर रहा हूं”

ईश मोहम्मद के पास से मिले एक पत्र ने इस घटना को और रहस्यमय बना दिया।

पत्र में उन्होंने लिखा, “इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पाल-पोसकर कुर्बानी करता है, वह भी जीव है।

मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं।

मेरी मिट्टी घबरा कर मत करना, मेरा कोई कत्ल नहीं किया है। सुकून से मिट्टी देना, किसी से डरना नहीं है।

मेरा कब्र बांस के पास जो खूंटा है, उसी जगह पर होना चाहिए।” इस पत्र से संकेत मिलता है कि उन्होंने धार्मिक आस्था और संभवतः अंधविश्वास के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया।

धार्मिक प्रवृत्ति के थे ईश मोहम्मद

परिजनों ने बताया कि ईश मोहम्मद धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और अक्सर अंबेडकर नगर के किछौछा में स्थित सुल्तान सैयद मकदूम अशरफ शाह की दरगाह पर जाया करते थे। उनकी इस धार्मिक आस्था ने संभवतः उनके इस निर्णय को प्रभावित किया।

पुलिस जांच में अंधविश्वास की आशंका

गौरीबाजार थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है

जिसका कारण अंधविश्वास हो सकता है। पुलिस ने पत्र को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए इसकी गहन जांच शुरू कर दी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...