Tribute:बाबू बालेश्वर लाल की 38वीं पुण्यतिथि पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कवि गोष्ठी व भंडारे के साथ दी श्रद्धांजलि

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tribute:बाबू बालेश्वर लाल की 38वीं पुण्यतिथि पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कवि गोष्ठी व भंडारे के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 38वीं पुण्यतिथि जनपद कुशीनगर की सभी तहसीलों और ब्लॉक इकाइयों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं, कवि गोष्ठी और भंडारे जैसे आयोजन किए गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

पडरौना में कवि गोष्ठी, कुबेरस्थान में श्रद्धांजलि सभा

पडरौना तहसील के कुबेरस्थान स्थित रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल में ग्रापए की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्व. बाबू बालेश्वर लाल को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेश उपाध्याय ने की।

इस अवसर पर जिला महासचिव प्रभुनाथ गुप्त, तहसील अध्यक्ष हरिशंकर चौबे, जिला सचिव मुकेशनाथ तिवारी, अशोक लाल श्रीवास्तव, दुर्गादयाल तिवारी, श्रीप्रकाश तिवारी, दुगेश मिश्र, विनोद मणि त्रिपाठी, प्रदुम्मन दुबे सहित अनेक पत्रकारों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री द्विवेदी ने बाबू बालेश्वर लाल के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान और उनके द्वारा स्थापित संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बलिया से शुरू हुआ यह संगठन आज देश के एक दर्जन राज्यों में फैल चुका है और पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन बन गया है।

तमकुहीराज में भंडारा और सम्मान समारोह

तमकुहीराज तहसील इकाई ने अध्यक्ष राजकुमार चौबे के नेतृत्व में पुण्यतिथि पर भंडारा और पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट करने का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ने पत्रकारों को एकजुट करने और उनके हितों की रक्षा के लिए जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय, महामंत्री अंजनी सिंह, संजीव राय, धनंजय मिश्र, दीपक मिश्रा, कामाख्या नारायण मिश्रा, मृत्युंजय पांडेय, अशोक राय, सुमित आदि उपस्थित रहे।

कप्तानगंज में जेपी इंटर कॉलेज में आयोजन

कप्तानगंज तहसील इकाई ने तहसील अध्यक्ष फरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में जेपी इंटर कॉलेज के सभागार में पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के शोध प्रमुख डॉ. चंदन कुमार गोंड थे। कार्यक्रम में तहसील उपाध्यक्ष संजय मिश्र, जिला संगठन मंत्री सतेंद्र पांडेय, तहसील महामंत्री आशुतोष त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, राजीव गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, विश्वनाथ शर्मा, रवि मिश्रा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

सुकरौली में क्षेत्र पंचायत परिसर में श्रद्धांजलि

सुकरौली क्षेत्र पंचायत परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला महासचिव अशोक कुमार मुख्य अतिथि रहे।

पत्रकार छोटेलाल शास्त्री, गंगा सागर शुक्ला, ऋषिकेश निषाद, श्रवण मद्धेशिया, श्रीनिवास त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, मनोज शाही, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मद्धेशिया, विजय विश्वकर्मा आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कसया में बंशराज सिंह मेमोरियल स्कूल में कार्यक्रम

कसया तहसील इकाई ने तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पांडेय की अध्यक्षता में बाबू बंशराज सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सखवनिया में पुण्यतिथि मनाई। संचालन लेखुश पांडेय ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. फैजुल हक, अशोक सिंह, बीरेंद्र यादव, संजय यादव, राजकुमार उर्फ भोला पांडेय, अनिल तिवारी, असलम अंसारी, मनोज चौबे, रामचंद कुशवाहा, विजय तिवारी, गुड्डू मिश्र, किशोर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

खड्डा में शिव मंदिर परिसर में आयोजन

खड्डा तहसील इकाई ने तहसील अध्यक्ष महेंद्र पांडेय के नेतृत्व में नौरंगिया के विवाह भवन में पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर संजय पांडेय, संजय उपाध्याय, राजन विश्वकर्मा, नीतेश पांडेय, अजय तिवारी, धर्मेंद्र कुशवाहा, हरिओम तिवारी, रोहित चौहान, सुमंत कुशवाहा, नागेंद्र मिश्र, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।

दुदही में ब्लॉक इकाई ने दी श्रद्धांजलि

दुदही में ब्लॉक प्रभारी कृष्णनंदन प्रसाद के नेतृत्व में पुण्यतिथि समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर कामाख्या नारायण मिश्रा, दीपक मिश्रा, सौरभ, बृजकिशोर यती, बृजेश मिश्रा, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, भीम सागर, नुर आलम, प्रदीप लाल श्रीवास्तव, नंदलाल गुप्ता, मनोज कुशवाहा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Warranty: पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Warranty: पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार Warranty: कुशीनगर...

Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान सेवाएं

Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान...

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक...

Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर

Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों...