Marriage: प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के शादी मे पहुंच कर किया अश्लील हरकत, फिर दुल्हन के परिजनों ने..
Marriage: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी में पहुंच गया।
प्रेमी बकायदा अपनी प्रेमिका के लिए गिफ्ट लेकर शादी में गया था।
जिस समय प्रेमी शादी में पहुंचा उस दौरान वहां जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था।
प्रेमी गिफ्ट के साथ सीधे जयमाल पर पहुंच गया। प्रेमी को देखते ही दुल्हन के होश फाख्ता हो गए।
दूल्हे को पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया। प्रेमी ने गिफ्ट देने के बाद दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी।
शादी में प्रेमी को जमकर हुई धुनाई
ये देखकर दूल्हा सकपका गया और फिर बखेड़ा खड़ा हो गया। दुल्हन के प्रेमी और उसके दोस्तों को लड़की वालों ने पकड़ लिया
और शादी में ही धुनाई कर दी। उधर दुल्हन संग हुई हरकत को देखकर दूल्हा पक्ष नाराज हो गया
और फिर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। हालांकि दोनों में समझौता होने पर मामला निपट गया।
युवती की ओर से पुलिस हिरासत में युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया है।
बरेली के आंवला क्षेत्र की रहने वाली युवती का शादी का रिश्ता पूरनपुर के एक युवक के साथ तय हुआ था।
जयमाला कार्यक्रम पहुचा था प्रेमी
12 नवंबर को शादी होने पर वधू पक्ष के लोग पूरनपुर आ गए थे। रात 12 बजे वर वधू पक्ष के लोगों के बीच
जयमाला कार्यक्रम हो रहा था। तभी शाहजहांपुर के कटरा तिलहर के युवक में दुल्हन को गिफ्ट दिया था।
हरकत देख दूल्हे के एतराज करने पर विवाद हो गया था। इसके बाद प्रेमी और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की गई थी।
इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी और उसके दोस्त को लेकर कोतवाली पहुंची।
दोनों के बीच लिखित समझौता होने के बाद मामला निपट गया था।
पुलिस हिरासत में दोनों के खिलाफ युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है।
उसने बताया जयमाला कार्यक्रम के दौरान मीरानपुर कटरा निवासी पवन गुप्ता ने गिफ्ट देकर उससे छेड़छाड़ की थी।
पूछताछ के दौरान बताया उसके साथी आकाश गुप्ता ने उसे भेजा है।
कुछ देर बाद आकाश ने पहुंचकर युवती के साथ गाली-गलौज कर उससे शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों की हरकत से युवती की शादी का रिश्ता टूट गया था। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ
शांति भंग में चालान किया है। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया जयमाल कार्यक्रम में युवती ने
उपहार देने के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दो युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
