Suicide: पत्नी से चल रहे विवाद के चलते युवक ने ससुराल जाकर पेङ लटक की आत्महत्या 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 Suicide: पत्नी से चल रहे विवाद के चलते युवक ने ससुराल जाकर पेङ लटक की आत्महत्या

Suicide: कुशीनगर के रामकोला थानाक्षेत्र स्थित परवरपार में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला।

जिसकी पहचान महराजगंज निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र रामभरोसा सहानी के रूप में हुई। जिसकी ससुराल भी इसी गांव में है।

- Advertisement -
- Advertisement -

काफी दिनों से पत्नी और इसके बीच विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

मौके पर मौजूद लोग हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने कहा व्यक्ति ने आत्महत्या की है।

पत्नी रंभा देवी और पति के बीच आपसी अनबन थी

जानकारी के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के गांव परवरपार मलाह टोली में मंगलवार को एक शव पेड़ से लटकता मिला।

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान महराजगंज के सोतरा निवासी चंद्रप्रताप पुत्र रामभरोसा साहनी के रूप में हुई।

जिसकी ससुराल परवरपार के मलाह टोली में राजेश्वर सहानी के घर पर है। बताया जा रहा है की पत्नी रंभा देवी और पति के बीच आपसी अनबन थी।

बीच में इन दोनों के रिश्तों को लेकर कुछ समझौते हुए। उनकी एक 10 साल की बेटी भी है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

लेकिन पत्नी अपनी ससुराल जाने से आनाकानी करती थी। स्थानीय लोगों का कहना है जिस तरह से मृतक का शव पेड़ पर लटका है,

कहीं ना कहीं उसकी हत्या के बाद उसे लटकाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया

रामकोला थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि मृतक की ससुराल इसी गांव में ही है। वह नशे का आदी था।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related