Camp:सरस्वती देवी महाविद्यालय फार्मेसी विभाग के छात्रों द्वारा निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Camp:सरस्वती देवी महाविद्यालय फार्मेसी विभाग के छात्रों द्वारा निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन

Camp:जनपद में सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थान सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा बाजार कुशीनगर के फार्मेसी विभाग के छात्रों द्वारा खड्डा तहसील के छितौनी नगर पंचायत एवं भुजौली बुजुर्ग ग्रामसभा में

- Advertisement -
- Advertisement -

निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षुओं द्वारा ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर टेस्ट, बी.एम.आई परीक्षण, पल्स रेट एवं ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई।

प्रत्येक शिविर में विशेषज्ञों द्वारा निदान एवं उपचार परामर्श देते हुए निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

छितौनी नगर पंचायत के वार्ड न.9 स्थित शिविर में 152 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य जांच हेतु पंजीकरण कराया जबकि भुजौली बुजुर्ग के ग्राम पंचायत भवन में स्थित शिविर में 80 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

छितौनी नगर पंचायत स्थित शिविर में प्रमुख रूप से अबूजर, राहुल, दयानंद, विशाल, दूधनाथ, अमित , इंद्रजीत आदि प्रशिक्षुओं ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया जबकि भुजौली बुजुर्ग स्थित शिविर में रितिका, रिंजू, चांदनी, नाजरा,

स्मृति, रुनझुन, समीना आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहीं। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने सभी प्रशिक्षुओं एवं विशेषज्ञों के प्रति शिविर के कुशल संचालन हेतु आभार प्रकट किया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...