Punishment: कोर्ट ने प्रेमी को सुनाई उम्रकैद की सजा, मोहब्बत में धोखा दिया तो गर्लफ्रेंड की काट दी थी गर्दन
Punishment: यूपी के बुलंदशहर कोर्ट ने महिला की हत्या के मामले में 78 दिन बाद मंगलवार को फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने गर्लफ्रेंड की हत्या के दोषी प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रेमी ने मोहब्बत में धोखा मिलने पर गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या कर दी थी।
महिला का शव कब्रिस्तान से पुलिस ने बरामद किया था। आरोपी ने भी पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।
आरोपी जिस अंदाज में पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला था उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
बतादें कि शहर के कब्रिस्तान में एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया।
पुलिस ने महिला के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हत्या करने वाला उसका प्रेमी ही निकला था।
जून मूें कब्रिस्तान में मिला था महिला का शव
11 जून को कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में किसी ने महिला का शव देखा।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव बरामद किया। महिला की गला काटकर हत्या की गई थी।
महिला की पहचान कालिंदी कुंज निवासी 30 वर्षीय आसमा निवासी कालिंदी कुंज खुर्जा के रूप में हुई थी।
पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए अदनान नामक युवक को हिरासत में लिया तो उसने एक के बाद एक पूरे मामले का खुद ही खुलासा कर दिया था।
हत्यारोपी प्रेमी का वीडियो हुआ था वायरल
महिला की हत्या में पकड़े गए उसके प्रेमी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।
आरोपी का जुर्म कबूलने को जो अंदाज था वह काफी चर्चित रहा था। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
हत्याकांड को लेकर जिस तरह से आरोपी अदनान ने पुलिस को बताया था जैसे उसने कोई बहादुरी का काम किया हो।
वीडियो में अदनान कहता है कि मोहब्बत में धोखा दे दिया था। धोखे की तो एक ही सजा है, मौत…मौत दे दिया।
उसने यह भी कहा था कि चाकू से गर्दन काट डाली। कहा कि ढाई साल से मेरी कमाई खा रही थी।
फिर दूसरे यार से फंस गई और मुझे धोखा दे दिया, बर्दाश्त नहीं हुआ और हत्या कर दी।
यह भी कहता था कि अगर मेरे घर वालों की तरफ कोई आंख उठाएगा या परेशान करेगा तो उसे छोड़ेगा नहीं।
यह भी कहता है कि मेरा एनकाउंटर नहीं होगा। दस मर्डर के बाद एनकाउंटर होता है। मैंने भी जब दस मर्डर करूंगा तो एनकाउंटर होगा।
