killing: जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने गई दो लड़कियां,आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं शव,जांच में जूटी पुलिस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

killing: जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने गई दो लड़कियां,आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं शव,जांच में जूटी पुलिस

killing: उत्तर प्रदेश के जनपद के फर्रूखाबाद में दो लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी मिली है.

परिवार का दावा है कि दोनों लड़कियां सोमवार शाम को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में गई थीं,

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन उसके बाद से नहीं लौटीं. मंगलवार सुबह दोनों की लाश आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं.

पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन बरामद किया है. एक SIM कार्ड भी मिला है, जो किसी एक लड़की का हो सकता है.

पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर का है. जिन दो लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी मिली,

उनमें से एक 15 साल की थी और दूसरी 18 साल की थी. इनमें से एक लड़की के पिता ने पुलिस को बताया,

“सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दोनों पास के एक मंदिर में गई थीं. दोनों शाम को गई थीं.

बीच में बारिश होने के कारण दोनों रात करीब 9 बजे घर आ गईं. बारिश रुकने पर रात को वो फिर मंदिर गई थीं.”

लड़की के पिता ने बताया, “कार्यक्रम रात 1 बजे खत्म हुआ. जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटीं, तो हमने तलाश शुरू की.

एक बच्चे ने बताया कि दोनों उनकी चाची के घर सो गई हैं. हम वहां गए, लेकिन वहां कोई नहीं था.

हमारे कई रिश्तेदार वहां रहते हैं. इसलिए हमें लगा कि बच्चियां किसी के घर सो गई होंगी और सुबह लौट आएंगी.”

परिचित ने दी पेड़ से लाशें लटकी होने की जानकारी

मंगलवार सुबह लड़की के पिता को किसी परिचित से जानकारी मिली की आम के बगीचे में किसी की लाश लटकी मिली है.

लड़की के पिता ने कहा, “सुबह करीब 6 बजे थे. हम आग के बगीचे में गए. लड़कियां फंदे से लटकी हुई थीं.

हमें लगता है कि किसी ने हमारी बच्चियों की हत्या कर दी है और पेड़ से लटका दिया है.”

अटॉप्सी रिपोर्ट का इंतजार

फर्रूखाबाद के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया, “दोनों लड़कियां अच्छी सहेलियां थीं. ये हत्या है या उन्होंने आत्महत्या की है,

ये अटॉप्सी रिपोर्ट आने के बाद कहा जा सकता है. हमें मौके से एक फोन और सिम कार्ड मिला है. हम बाकी जानकारी जुटाने की कोशिश में लगे हैं.

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्काल निष्पक्ष जांच की मांग की है.

अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया, “जन्माष्टमी उत्सव देखने के लिए घर से निकलीं दो लड़कियों के शव पेड़ के सहारे फंदे से लटके पाए गए. ये एक बेहद संवेदनशील घटना है.”

सपा प्रमुख ने कहा, “बीजेपी सरकार इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच कराए. ऐसी घटनाओं से समाज में एक भयावह वातावरण बनता है,

जो नारी समाज को मानसिक रूप से बहुत गहरा आघात पहुंचाता है. महिला सुरक्षा को राजनीति से ऊपर उठकर एक गंभीर मुद्दे के रूप में उठाने का अपरिहार्य समय आ गया है.”

अखिलेश यादव ने इस पोस्ट में मौके पर पुलिस की मौजूदगी का 17 सेकंड का एक वीडियो भी शेयर किया है.

वीडियो में दोनों लड़कियों को दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटके देखा जा सकता है.

महिलाओं के लिए श्मशान बन गया यूपी

कांग्रेस की यूपी यूनिट ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है. कांग्रेस की यूपी यूनिट ने एक पोस्ट में कहा,

“फर्रूखाबाद में जन्माष्टमी के दिन मंदिर गईं दो लड़कियों के शव आम के बाग में फंदे से लटके पाए गए. इन्हें यहां किसने लटकाया? क्यों लटकाया? किसी को कुछ नहीं पता.”

कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए इसी पोस्ट में कहा, “यह प्रदेश महिलाओं के लिए श्मशान बन गया है.

घर से बाहर निकलने वाली कोई महिला यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती. सरकार बेखौफ दरिंदों पर लगाम लगाने के लिए

कोई तो ठोस कदम उठाए! कब तक यूं हमारी बहन-बेटियां डर के साये में सांस लेती रहेंगी?”

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...