Lover: प्रेमी के साथ चौथी बार फरार हुई तीन बच्चों की मां,शिकायत लेकर थाने पहुंचा ससुर,और फिर…
Lover: बिहार के पश्चिमी चंपारण में योगापट्टी प्रखंड के एक गांव की तीन बच्चों की एक मां अपने प्रेमी के साथ चौथी बार फरार हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला इसके पहले तीन बार फरार हो चुकी है, लेकिन वह हफ्ते भर के अंदर खुद ही घर चली आती थी।
महिला के ससुर ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
ससुर ने बताया कि विवाहिता का पति पंजाब कमाने गया है।
बीते 22 जून को विवाहिता के ससुर खेत में काम करने के लिए गए थे।
वे दोपहर बाद लौटे तो देखा की उनकी 35 वर्षीय बहू घर में नहीं है। उसके तीनों बच्चे घर पर ही थे।
उन्होंने गांव के आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला।
विवाहिता के ससुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू इसके पहले भी तीन बार अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है। अबकी बार वह चौथी बार फरार हुई है।
मामले में योगापट्टी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला और उसके प्रेमी के मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है।
शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण की मानपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मानपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपित आशीत उर्फ आशीष बर्मन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले में बीते 26 अप्रैल को पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता का उसके पति से तनाव चल रहा है।
इस वजह से वह अलग जीवन व्यतीत कर रही थी। इसी का लाभ उठाकर आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर तीन वर्षों तक यौन शोषण किया।
पीड़िता को दिल्ली आदि भी ले गया। पीड़िता से तीन लाख रुपये भी ठग लिया।
पीड़िता जब शादी के लिए दबाव बनाई तो जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
