College: राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मे शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से शिक्षण कार्य नहीं हुआ शुरू

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

College: राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मे शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से शिक्षण कार्य नहीं हुआ शुरू

College: भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कराने के दावे तो अक्सर किये जा रहे हैं

लेकिन विकासखंड खड्डा के ग्राम सभा मिश्रौली में तथा ग्राम सभा तुर्कहा में सरकार द्वारा बनवाए गए पूर्ण सुविधा युक्त इंटरमीडिएट कॉलेज (College) मे शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका है जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैलने लगा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक विकासखंड खड्डा के ग्राम सभा मिश्रौली में संपूर्ण सुविधा युक्त इंटरमीडिएट कॉलेज (College) 10 वर्षों पूर्व बनवाए गए लेकिन आज तक उसमें शिक्षकों की नियुक्ति सरकार द्वारा नहीं की जा स्की।

शिक्षकों की नियुक्ति सरकार द्वारा नहीं की गई

जिसके कारण यह विद्यालय सफेद हाथी बना हुआ है आलम यह है कि इन 10 वर्षों के भीतर खिड़की पर लगाए गए शीशे पंखे, फर्श सब टूट चुके हैं

कालेज (College) के अंदर लान में घास उग गए हैं यही हाल खड्डा से सटे ग्राम तुर्कहा में बनवाए गए राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज का है जहां विद्यालय के कमरे तो बन गए हैं

बाहर कालेज (College) का नाम लिख दिया गया है और ताला लगा दिया गया है इस विद्यालय के बने हुए भी 5 वर्ष बीत चुके हैं

लेकिन इन दोनों विद्यालयों में सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है जिससे यह विद्यालय बनने के बाद से शुरू नहीं किया जा सका हैं।

Read also:World College ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट,मेगा जॉब फेयर-2024 में 2600 को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट

विद्यालयों ने विकास कराने के दावा करने वालों को झुठला के रख दिया

इन दोनों विद्यालयों ने विकास कराने के दावा करने वालों को झुठला के रख दिया है।

इन विद्यालयों को देखकर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि इस सरकार में कालेज (College) भवन तो दिखाई देंगे लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होगी।

इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह का कहना है कि जुलाई मे जाकर देखिएगा शिक्षण कार्य हो रहा होगा।इस समय छुट्टी चल रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...