Hospital: अस्पताल की जांच करने पहुंचे उपजिलाधिकारी से किया अभद्रता,मौके पर पहुंची पुलिस
Hospital: प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए जाने के बावजूद संचालित हो रहे पिपरी क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ स्थित अरमान हॉस्पिटल की जांच करने पहुंचे एसडीएम चायल और उनके गार्ड से शनिवार रात अभद्रता की गई।
एसडीएम का मोबाइल भी छीन लिया गया। घटना की सूचना के तत्काल बाद सीओ की अगुवाई में कई थानों की फोर्स अस्पताल पर पहुंची।
Hospital संचालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गार्ड की तहरीर पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Hospital में भर्ती एक महिला की पिछले दिनों हुई थी मौत
अरमान हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला की पिछले दिनों मौत हो गई थी। हालांकि, उसके परिजनों ने कहीं कोई शिकायत नहीं की थी। फिर भी मामला सुर्खियों में आया तो सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने जांच कराई।
जांच में अस्पताल संचालक रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा सका। इस पर 19 जून को Hospital सील कर दिया गया। शनिवार की रात डीएम राजेश राय को जानकारी मिली कि सील किए जाने के बाद भी अस्पताल संचालित किया जा रहा है।
डीएम ने एसडीएम चायल योगेश कुमार गौड़ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। रात करीब 11 बजे एसडीएम पहुंचे तो Hospital में तीन-चार मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
इसका वीडियो बनाने पर संचालक डॉ. निसार अहमद और उसके साथियों ने एसडीएम और उनके गार्ड से अभद्रता शुरू कर दी। गार्ड के हाथ से एसडीएम का सीयूजी मोबाइल छीन लिया।
कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए
शोरगुल पर आसपास के लोग इकह्वा होने लगे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इधर, उप जिलाधिकारी से बदसलूकी की खबर पाकर रात को ही सीओ चायल मनोज रघुवंशी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने Hospital संचालक डॉ. निसार अहमद सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम के गार्ड प्रभु नारायण शुक्ला निवासी चरवा ने अस्पताल संचालक व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
