Love Marriage: लव मैरिज करके आई थे प्रेमी-प्रेमिका,अपहरण का हुआ था केस दर्ज,अब….
Love Marriage: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक कस्बे में अपहरण के मामले में इंदौर पुलिस ने दबिश दी। इंदौर पुलिस नव दंपति को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। संतुष्ट होने पर पुलिस इंदौर लौट गई और नव दंपती भी अपने घर लौट गए।
जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 हरैया लाला निवासी कृष्णा शर्मा ने लगभग एक महीना पहले इन्दौर की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी।
नव दंपती पति पत्नी के रूप में अपने घर में रह रहे थे। इसी बीच इंदौर निवासी युवती के परिजन अपनी बेटी के अपहरण का मुकदमा इंदौर में दर्ज कराया था।
नव दंपती के घर दबिश
इंदौर की पुलिस सर्विलांस को मदद से सलेमपुर कस्बे में पहुंची और नव दंपती के घर दबिश दी। नव दंपति को थाना लाया गया।
जहां पर युवक के परिजनों ने कोर्ट मैरिज के सर्टिफिकेट दिखाया और दोनों के बालिग होने समेत बिना किसी दबाव के रजामंदी की बात बताई।
पूछताछ के बाद लौट गई
देर रात तक कोतवाली सलेमपुर में पंचायत के बाद पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद जहां इंदौर पुलिस ने नव दंपती को जाने दिया और खुद भी बिना किसी कार्रवाई के लौट गई।
CO सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस आई थी। पूछताछ के बाद संतुष्ट होने पर वापस चला गई।
