Love: इलाके में खूब चर्चा बना विषय! महिला के पति साली संग हुई फरार तो दूसरी ओर महिला की मां ने पति के बाप को लेकर भागी,और फिर..

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love: इलाके में खूब चर्चा बना विषय! महिला के पति साली संग हुई फरार तो दूसरी ओर महिला की मां ने पति के बाप को लेकर भागी,और फिर..

Love: प्यार न उम्र देखता है और ना ही रिश्ता देखता है, यह बात तो आपने जरुर सुना होगा. आज हम आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के गांव में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

- Advertisement -
- Advertisement -

यहां की एक महिला का पति अपने ही साली के साथ फरार हो गया, तो वहीं दूसरी ओर उसकी मां भी अपने समधी संग फरार हो गई.

पीड़िता सुधा कुमारी ने बताया

दरअसल फरीदपुर गांव निवासी पीड़िता सुधा कुमारी ने  बताया कि मेरी शादी 21 जून 2021 को मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में भगवानपुर गांव निवासी छोटू कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई थी.

शादी के बाद मेरा पति छोटू कुमार तीन साल तक मुझे घर में अच्छे तरीके से रखा. साल 2024 के जनवरी महीने से मेरा पति छोटू कुमार, मेरी छोटी बहन से फोन पर बातें करने लगा.

बात करते-करते 5 महीने के बाद 3 जून 2024 को मेरा पति, मेरी छोटी बहन को लेकर दिल्ली भाग गया और और दोनों ने शादी कर ली. दोनों की शादी की जानकारी मुझे सोशल मीडिया से मिली.

ससुर के साथ मां भी फरार

पीड़िता महिला सुधा कुमारी ने Local18 को आगे बताया गया कि मेरी छोटी बहन और मेरे पति को भागने में मेरी मां फूल कुमारी देवी का हाथ है.

मेरी मां ने ही दोनों को ढोली स्टेशन के पर छोड़ा था. दोनों के भागते वक्त 2000 रूपया भी दिया था. उसके बाद मेरी मां दोनों को ढूढ़ने का बहाना बनाकर कहने लगीं कि तुम ससुराल में ही रुको, मैं उन दोनों को ढूंढकर आती हूं.

जब मैंने साथ में चलने की बात कही, तो मेरी मां ने कहा कि तुम जाओगी, तो हम नहीं जाएंगे. उसके बाद मेरी मां फूल कुमारी देवी अपनी छोटी बेटी और दामाद को ढूंढने के बहाने, मेरे ससुर बिराजी भगत के साथ गांव से फरार हो गईं. उसके बाद मेरी मां भी मेरे ससुर के साथ दिल्ली रहने लगीं और अब वो मेरा फोन भी नहीं उठा रही हैं.

पीड़िता के पति ने कही ये बात

वहीं सुधा के पति छोटू कुमार का कहना है कि मेरी सास फूल कुमारी ही साली से शादी करने के लिए बार-बार कह रही थी. इसके लिए मेरी सास ने मुझे पैसा और गाड़ी देने का वादा भी किया था.

इस लालच में मैंने भी शादी कर ली. फिर घर से दूर एक मंदिर में आकर मेरी सास ने छोटी बेटी के साथ शादी करवा दी. अब मैं अपनी दोनों पत्नी को साथ रखना चाहता हूं. इस पूरे मामले में सकरा थाना की पुलिस पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन पर जांच कर रही है.

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...